पोंटा साहिब जाने वाली रोडवेज की बस चंपावत में ही हुई खराब
40 यात्रियों को हुई फजीहत, बाद में दूसरी बस से किया मुसाफिरों को रवाना
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट से हिमांचल प्रदेश के पोंटा साहिब की सड़क दूरी करीब 540 किलोमीटर है, लेकिन लोहाघाट डिपो की रोडवेज की बस की खामी ने यात्रियों को बमुश्किल 13 किलोमीटर में ही दगा दे दिया। बस खराब हुई और हुई मुसाफिरों की फजीहत। काफी देर इंतजार के दूसरी बस से यात्रियों को आगे को रवाना किया गया।


आज गांधी जयंती के दिन लोहाघाट डिपो की लोहाघाट से पोंटा साहिब जाने वाली बस (यूके 07पी ए 4218) चंपावत स्टेशन आते-आते खराब हो गई। बस के चालक ने खामी को दूर करने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बस के खराब होने से 40 यात्रियों को कई घंटे तक फजीहत झेलनी पड़ी। बाद में उन्हें दूसरी बस से आगे को रवाना किया गया। बताया गया कि यह बस आज सुबह ही पोंटा साहिब से लोहाघाट आई थी। जिसे फिटनेस के बाद फिर से पोंटा साहिब के लिए भेज दिया गया। और बाद में यह बस चंपावत आते-आते खराब हो गई।
क्या कहते हैं अधिकारी:
पोंटा साहिब जाने वाली लोहाघाट की बस के इंजेक्टर में खराबी आ गई। जिस कारण यात्रियों को बाद में देहरादून जाने वाली बस के माध्यम से भेजा गया। लोहाघाट डिपो में इस वक्त कुल 27 बसें हैं। इनमें से 9 बसें 2019 मॉडल की
हैं। 20 नई बसों की मांग की गई है।
धीरज वर्मा,
सहायक मंडलीय प्रबंधक,
रोडवेज, लोहाघाट।
© 2026. All Rights Reserved.