Sunday Jul 19, 2026

राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के लिए लोहाघाट में हो रहा मतदान

सरकारी स्कूलों की घटती छात्र संख्या पर शिक्षकों का मंथन, रिक्त पद भरने की उठी मांग

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी ने बताया कि मतदान आज 18 जुलाई की सुबह 8 बजे से लोहाघाट GGIC में शुरू हो गया है। कुल 934 मतदाता है। चुनाव प्रेक्षक मुख्य शिक्षाधिकारी मान सिंह ने बताया कि वोटिंग अपरान्ह 1 बजे तक चलेगी।

चुनाव प्रक्रिया।

इससे पूर्व कल लोहाघाट GGIC सभागार में हुई राजकीय शिक्षक संघ के दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन एवं शैक्षिक गोष्ठी में सरकारी विद्यालयों में लगातार घटती छात्र संख्या पर चिंता जताई गई। शिक्षकों ने कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो शिक्षा व्यवस्था पर इसका गंभीर असर पड़ेगा। अधिवेशन में शिक्षकों ने सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता बढ़ाने, आधुनिक शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराने, अभिभावकों का विश्वास मजबूत करने तथा विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की आवश्यकता पर जोर दिया। वक्ताओं का कहना था कि पर्याप्त शिक्षक और बेहतर शैक्षिक वातावरण ही सरकारी स्कूलों को फिर से विद्यार्थियों की पहली पसंद बना सकता है।

राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी ने की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी एवं दर्जा राज्यमंत्री सुभाष बगौली ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से उठाने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।

संघ के सचिव प्रकाश चंद्र उपाध्याय के संचालन में हुई गोष्ठी में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की बढ़ती दूरी और सरकारी विद्यालयों के भविष्य को लेकर सार्थक संवाद हुआ तथा शिक्षा को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया गया। मुख्य शिक्षाधिकारी प्रतिनिधि G।C  चल्थी के प्रधानाचार्य महेश राणा, नरेश राय, श्याम सिंह ढेक, नागेन्द्र जोशी, जीवन ओली, सतीश जोशी, रमेश देव, उत्तम सिंह फर्त्याल, कुंवर सिंह प्रथोली, शमशाद अली, गोविंद मेहता, नीलम देव, नवीन चंद्र पंत, बबीता सिंह, स्निग्धा कन्याल, विनोद प्रसाद गहतोड़ी, जगदीश सिंह तड़ागी, गिरीश जोशी, अनिल कुमार, नरेंद्र गोस्वामी, हेमा जोशी, रज्जन कफल्टिया, भूपेश जोशी, विनोद गहतोड़ी, खिलानंद जोशी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

राजकीय शिक्षक संघ गोष्ठी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.