मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के चुनाव के 7 बजे बाद आएंगे नतीजे
4 पदों के लिए 10 प्रत्याशियों की किस्मत तय होगी
देवभूमि टुडे
चंपावत/पूर्णागिरी धाम। सुविख्यात शक्तिपीठ मां पूर्णागिरी मंदिर की समिति के लिए 90.28% लोगों ने मतदान किया।भैरव मंदिर क्षेत्र के पास सेलागाड़ जमरानी के प्राथमिक स्कूल भवन में बने मतदान केंद्र में 27 अक्टूबर की सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई। 422 मतदाताओं में से 381 (90.28%) लोगों ने वोट डाला।पूर्णागिरी के पुजारी तिवारी और पांडेय समुदाय के 422 पुरुष 4 पदों के लिए मैदान में उतरे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव अधिकारी पूरन चंद्र तिवारी, ग्राम प्रधान पंकज तिवारी व मनोज पांडेय ने बताया कि मतदान पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।


ठुलीगाड़ पुलिस चौकी के प्रभारी हरीश पुरी के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात था।
इन 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा:
अध्यक्ष: किशन तिवारी, भुवन चंद्र पांडेय, नीरज पांडेय एवं प्रकाश पांडेय।
उपाध्यक्ष: नंदा बल्लभ तिवारी एवं संजू पांडेय।
सचिव: सुरेश तिवारी व गिरीश चंद्र पांडेय।
कोषाध्यक्ष: कैलाश पांडेय व गिरीश चंद्र तिवारी।
© 2026. All Rights Reserved.