Sunday Mar 22, 2026

मैदानी क्षेत्र को छोड़ चंपावत जिले के समूचे इलाके में ठप रहेगी बिजली आपूर्ति

1 फरवरी सुबह 8 से शाम 6 बजे तक बधित रहेगी बिजली कीआपूर्ति

देवभूमि टुडे

चंपावत। एक फरवरी को चंपावत जिले के लोगों को 10 घंटे की बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। कटौती से बिजली आधारित घरेलू व व्यावसायिक कामकाज के अलावा लोहाघाट क्षेत्र की लिफ्ट पेयजल योजनाएं भी प्रभावित होंगी।

चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्रों के 5 उपसंस्थानों के 16 फीडरों से होने वाली सप्लाई प्रभावित होगी। पिथौरागढ़ के चंडाक स्थित पावर ग्रिड के विद्युत उपसंस्थान में बस बार के अंतिम परीक्षण और कमीशनिंग की वजह से ये नौबत आई है।

 

चंडाक स्थित पावर ग्रिड के 220/123 केवी उपंस्थान में 28 दिसंबर 2025 को नए सुरक्षा उपकरण लगाए गए थे। कल 1 फरवरी को इन नए उपकरणों का अंतिम परीक्षण और कमीशनिंग की जानी है। UPCL के चंपावत खंड के अधिशासी अभियंता विजय सकारिया ने कहा कि पावर ग्रिड की मांग पर कंतगांव में लगे 33 केवी उपसंस्थान से आच्छादित चंपावत जिले के समूचे पर्वतीय इलाकों में सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.