लोहाघाट पुलिस ने 4.10 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट पुलिस ने स्मैक (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ NDPS अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास डैसली बाईपास के नजदीक चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार के पास से 4.10 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी कैलाश सिंह लडवाल (31) निवासी ग्राम मौनकांडा पाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक हेमंत सिंह कठैत, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल चंदन सिंह शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.