Monday Apr 20, 2026

धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा 

चंपावत जिले के सनिया गांव की वारदात

80 साल के अंबादत्त खर्कवाल की मौके पर मौत

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत से करीब 15 किलोमीटर दूर सनिया गांव में धारदार हथियार से हमला कर दिया एक बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वजह का पता नहीं चल सहा है। अलबत्ता आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी मानसिक रूप से बीमार है। 

चंपावत के कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि आज 7 फरवरी को अंबादत्त खर्कवाल (80) पुत्र स्वर्गीय भैरव दत्त खर्कवाल  निवासी सनिया गांव को उनके घर के पास एक व्यक्ति ने धारदार हथियार दरांती से हमला कर मार डाला। अंबादत्त खर्कवाल घर में अकेले रहते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं, लेकिन बेटे काम के सिलसिले में दूर रहते हैं।

 

 

हत्या का आरोपी सुभाष खर्कवाल मारे गए अंबादत्त खर्कवाल का पड़ोसी और मानसिक रूप से बीमार बताया गया है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंचनामा भर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए चंपावत लाया जाएगा। इस वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.