Friday Nov 27, 2026

शासन ने समाज कल्याण योजना के अंतर्गत दी जाने वाली विधवा पेंशन के नाम में संशोधन किया

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना के नाम से संचालित होगी निराश्रित महिला भरण-पोषण अनुदान योजना

देवभूमि टुडे

चंपावत/देहरादून। समाज कल्याण योजना के अंतर्गत दी जाने वाली विधवा पेंशन के नाम को बदल दिया गया है। शासन ने इस पेंशन के नाम में संशोधन किया है। अब इस पेंशन योजना का नाम मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना होगा।

धामी सरकार ने एकल महिलाओं को सम्मान देते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली विधवा पेंशन का नाम बदला है। शासन ने अब इस पेंशन योजना का नाम मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना कर दिया है।

 

इस संबंध में उत्तराखंड के सचिव डॉ. श्रीधर बाबू अद्धांकी ने समाज कल्याण निदेशक को भेजे पत्र के माध्यम से बताया कि निराश्रित विधवा भरण-पोषण अनुदान तथा परित्यक्ता विवाहित महिलाओं एवं निराश्रित अविवाहित महिलाओं के लिए संचालित भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम संशोधित करते हुए मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना किया गया है। इस पेंशन योजना के अंतर्गत विधवा महिला को डेढ़ हजार रुपये महीने पेंशन दी जाती है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.