दुग्ध संघ सचिवों और पशुपालकों ने वार्ता के आश्वासन पर स्थगित किया आंदोलन
दुग्ध मूल्य में इजाफा, पशु आहार पर सब्सिडी, सचिवों के मानदेय में वृद्धि सहित कई मांगों को लेकर उठा रहे हैं आवाज
देवभूमि टुडे
चंपावत। पशुपालकों को दूध का वाजिब दाम दिलाने की मांग को लेकर चंपावत दुग्ध संघ पारिसर में आज 25 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। दुग्ध समितियों के सचिवों के संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश बिष्ट द्वारा जारी विज्ञाप्ति में कहा गया है कि देहरादून में संबंधित विभाग के सचिव के साथ मुलाकात के आश्वासन के बाद ये निर्णय लिया गया है। CM के 23 नवंबर के बनबसा दौरे में ये भरोसा दिलाया गया है।

पशुपालक गाय के दूध का मूल्य ₹61 और भैंस के दूध का मूल्य ₹71 प्रति लीटर करने की मांग कर रहे हैं। दुग्ध मूल्य में इजाफा, पशु आहार पर सब्सिडी, सचिवों के मानदेय में वृद्धि सहित दुग्ध उत्पादकों की अन्य दुश्वारियों पर जल्द ही प्रतिनिधिमंडल की शासन से वार्ता होगी। वार्ता के भरोसे के बाद पशुपालकों ने फिलहाल 25 नवंबर का आंदोलन स्थगित कर दिया है।
© 2026. All Rights Reserved.