Thursday Sep 10, 2026

चंपावत जिले के समूचे पर्वतीय क्षेत्र में कल 10 सितंबर को 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति

12 सितंबर को भी 3 घंटे के लिए  प्रभावित रहेगी सप्लाई

देवभूमि टुडे

चंपावत। जिले के समूचे पर्वतीय क्षेत्र में कल 10 सितंबर को 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इसके अलावा 12 सितंबर को भी 3 घंटे के लिए सप्लाई प्रभावित रहेगी। UPCL के चंपावत खंड के अधिशासी अभियंता विजय सकारिया ने बताया कि आपूर्ति प्रभावित होने की वजह बिजली सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक रखरखाव कार्य करना है।

132/33 केवी सब-स्टेशन डेंसली (लोहाघाट) में हीट श्रिंक टर्मिनेशन किट भरने और 33/11 केवी गौड़ी पावर हाउस में 11 केवी ब्रेकर को बसबार से जोड़ने का कार्य होना है। इस कारण 33 केवी लोहाघाट और चंपावत लाइनों में सप्लाई बंद रखी जाएगी।

अधिशासी अभियंता विजय सकारिया।

इस प्रक्रिया के तहत 10 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक और 12 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक लोहाघाट, बाराकोट, पाटी, खेतीखान, देवीधुरा और चंपावत के सभी पर्वतीय क्षेत्रों के उपसंस्थानों और पोषक/फ़ीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में इन्वर्टर या जनरेटर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को मुख्य बिजली लाइन को सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य रूप से अलग करने की हिदायत दी है। ताकि किसी भी अप्रिय घटना या तकनीकी खराबी से बचा जा सके।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.