Monday Nov 2, 2026

सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति आज से हड़ताल पर लेकिन All India Fair Price Shop Dealers Fedration हड़ताल से बाहर

मानदेय सहित कई मांगों को लेकर मुखर हैं सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर आज 2 नवंबर से प्रस्तावित हड़ताल पर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता बंट गए हैं। चंपावत जिले में 1 संगठन हड़ताल पर उतारू है, तो दूसरा संगठन फिलहाल हड़ताल से बाहर है।

मानदेय सहित कई मांगों को लेकर सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति आज 2 नवंबर से हड़ताल पर है। इसका ऐलान समिति ने 31 अक्टूबर को किया था। संगठन से जुड़े गल्ला विक्रेता सुबह 10 बजे से लोहाघाट में धरना देंगे। संगठन ने हड़ताल अवधि में न राशन बांटेंगे और नहीं सरकारी गोदामों से राशन उठाने की चेतावनी दी है। मगर चंपावत जिले में प्रभाव रखने वाला दूसरा संगठन फिलहाल हड़ताल से दूर है।

 

All India Fair Price Shop Dealers Fedration के जिलाध्यक्ष भरत राम आर्य का कहना है कि त्योहारी सीजन में हड़ताल का कदम ठीक नहीं है। अधिकांश गल्ला विक्रेताओं ने गोदाम से अनाज का उठान एवं वितरण कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि खाद्य आयुक्त से वार्ता के बाद आगे का निणर्य लिया जाएगा।

Fedration जिलाध्यक्ष भरत राम आर्य।

खाद्य आयुक्त से कल होगी वार्ता:

चंपावत। हड़ताल की चेतावनी को देखते हुए खाद्य आयुक्त बंशी लाल राणा ने कल 3 नवंबर को प्रत्येक जिले के सभी गल्ला विक्रेता संघ के प्रतिनिधियों को मांगों पर चर्चा करने के लिए देहरादून न्यौता दिया है। चंपावत जिले से सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति और All India Fair Price Shop Dealers Fedration के प्रतिनिधि वार्त्ता के लिए आज रवाना हो रहे हैं।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.