Thursday Feb 26, 2026

कल 26 फरवरी से 7 मार्च तक RCMS पोर्टल पर होने वाले सभी कार्य बाधित रहेंगे

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले सहित पूरे प्रदेश में कल से 10 दिन तक राशनकार्डों में न कोई सुधार हो सकेगा और नहीं नए कार्ड बनाए जा सकेंगे। उत्तराखंड के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता आयुक्त ने आज 25 फरवरी को यह आदेश जारी किया है। राशनकार्ड के अलावा नवीन दुकान से संबंधित सभी कार्य भी इस अवधि में स्थगित रहेंगे। अलबत्ता सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों से राशन पूर्व की तरह मिलेगा।

बताया गया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में राशन कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया RCMS (राशनकार्ड मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल पर संचालित की जा रही है। भारत सरकार के द्वारा स्मार्ट PDS योजना के अंतर्गत पूरे भारत में सभी राज्यों के लिये एकीकृत उच्चीकृत URCMS (अपग्रेडेशन राशनकार्ड मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल बनाये जाने का निर्णय लिया गया है।

जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य के RCMS  पोर्टल के डाटा को URCMS पोर्टल में माइग्रेट करने के लिए 26 फरवरी से 7 मार्च तक RCMS पोर्टल पर होने वाले सभी कार्य स्थगित रहेंगे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.