Tuesday Oct 6, 2026

टनकपुर नगर पालिका की बैठक में ध्वनिमत से मुख्यमंत्री और सरकार का आभार जताया

पर्यटन, इंजीनियरिंग कॉलेज की गुणवत्ता और नागरिकों को मिलेगी सुविधाएं के विस्तार से शिक्षा को बढ़ावा मिलेग

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। नगर पालिका ने 4 अक्टूबर को बनबसा में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में टनकपुर-बनबसा के लिए हुए 5 निर्णयों को ऐतिहासिक बताते हुए ध्वनिमत से सरकार का आभार जताया। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में आज 5 अक्टूबर को हुई बैठक में ध्वनिमत से प्रस्ताव पास कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सरकार का आभार जताया गया। इस दौरान मिठाई भी बांटी गई।

टनकपुर में सरकार का आभार जताते पालिका अध्यक्ष, सदस्य और दर्जा मंत्री।

कहा गया कि कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय से टनकपुर क्षेत्र की बड़ी आबादी को पट्टा नियमितीकरण और पक्के मकान का लाभ मिल सकेगा। वहीं शारदा कॉरिडोर से पर्यटन और इंजीनियरिंग कॉलेज के विस्तार से शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। कहा गया कि कैबिनेट बैठक में पारित प्रस्ताव के बाद तराई भावर की भूमि की विभिन्न श्रेणियों के पट्टों का नियमितीकरण शीघ्र शुरू होगा।

टनकपुर-बनबसा के सभी वार्डों में पीएम शहरी आवास योजना में पात्रों को पक्के आवास मिलेंगे। शारदा और कैनाल कॉरिडोर योजना में क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण होगा। एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज टनकपुर के विस्तार के लिए 2.01 हेक्टेयर भूमि और मिलने से आधारभूत सुविधाएं विकसित होंगी। बैठक में ईओ ऋषभ उनियाल, सभासद दिनेश कुमार, हसीब अहमद, दिलदार अली, वकील अहमद, वर्षा शर्मा, सव्या वाल्मीकी, चर्चित शर्मा, आशा भट्ट, बबीता वर्मा, शैलेंद्र सिंह, सविता बिष्ट, नामित सदस्य निगम गुप्ता, रीता कलखुडिय़ा, धर्मपाल आर्य, मुकेश साहू के अलावा दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, किरन देवी, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, कंचन बोहरा, हरीश भट्ट, विशाल अग्रवाल आदि मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.