Wednesday Apr 8, 2026

चाय विकास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर चंपावत में माल्यार्पण कर किया गया स्वागत

देवभूमि टुडे

चंपावत। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना के चाय विकास सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। कल 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

महराना का स्वागत करतीं ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा।

महराना ने जिम्मेदारी देने के लिए CM और पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी संगठन को सशक्त करने के लिए पूरी सामर्थ्य के साथ काम करेंगे। जिता महामंत्री मुकेश कलखुड़िया के संचालन में हुए कार्यक्रम में उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम पांडेय, वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, सतीश पांडेय, प्रकाश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, सुनील पुनेठा, प्रकाश बिनवाल, मणिप्रभा तिवारी, मनोज तड़ागी, लोहाघाट के चेयरमैन गोविंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में  कार्यकर्ता मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.