Tuesday Nov 24, 2026

धोखाधड़ी के आरोपित महाराष्ट्र के जगन्नाथ शंकर के खिलाफ जारी हुआ था गैर जमानती वारंट

लोहाघाट पुलिस ने चंपावत के छतार पुल के पास से पकड़ा

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। पुलिस ने एक गैर जमानत वारंटी (NBW) अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। धोखाधड़ी के इस अभियुक्त को चंपावत के छतार पुल के पास से दबोचा गया।

 

पुलिस के मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक लोहाघाट के थानाध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में 27 सितंबर को पुलिस ने अभियुक्त जगन्नाथ शंकर धुलगुडे निवासी लोटेवाली रोड बंद बस्ती अचकदानी संगोला सोलापुर महाराष्ट्र को चंपावत छतार पुल के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) के तहत लोहाघाट थने में मुकदमा दर्ज था। लेकिन आरोपित अब तक फरार था। जिसे अब पुलिस ने 27 सितंबर को गिरफ्तार  कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक धर्मेंद्र प्रसाद और हेड कांस्टेबल पूरन कंबोज शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.