Thursday Feb 19, 2026

चंपावत के दिवान सिंह लडवाल स्टेडियम में हुए पहले मैच में 2 के मुकाबले 4 गोल से जीता

देवभूमि टुडे

चंपावत। KPL (कुमाऊं प्रीमियर लीग) फुटबॉल 2026 सीजन 2 के अल्मोड़ा ने बागेश्वर को करारी शिकस्त दी। दिवान सिंह लडवाल स्टेडियम में दूसरे दिन आज 18 फरवरी को हुए पहले मैच में अर्णव की तिकड़ी की बदौलत अल्मोड़ा की टीम ने शानदार जीत दर्ज की।

लडवाल फाउंडेशन और स्वत्थान द्वारा प्रायोजित कुमाऊं प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में बुधवार को हुए पहले मैच में अल्मोड़ा की टीम पूरी तरह बागेश्वर पर हावी रही। अल्मोड़ा के अर्णव ने तिकड़ी जमाई। उन्होंने अपनी टीम के लिए सभी 4 गोल दागे। जबकि बागेश्वर की टीम 2 ही गोल कर सकी। बागेश्वर के लिए अभिनय ने 2 गोल किए। अल्मोड़ा ने यह मैच दो के मुकाबले 4 गोल से जीता। 

अल्मोड़ा-बागेश्वर मैच।

आंखों देखा हाल अशोक वर्मा और नीरज जोशी ने सुनाया। जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, जिला खेल समन्वय प्रदीप बोरा, डॉ. महेश ढेक, सभासद रोहित बिष्ट, मुन्ना राय, मुकुल ढेक, दीपक कन्याल, मुकेश टम्टा, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा आदि ने सहयोग किया। आज अभी दो मैच ऊधमसिंह नगर व नैनीताल तथा शाम 4 बजे से चंपावत व पिथौरागढ़ के बीच मैच होने हैं।

अब तक के मैचों के नतीजे:

1.ऊधमसिंह नगर ने पिथौरागढ़ को 1 के मुकाबले 2 गोल से हराया।

2.नैनीताल ने बागेश्वर को 2 के मुकाबले 5 गोल से पराजित किया।

3.चंपावत व अल्मोड़ा के बीच मैच एक-एक गोल से बराबरी पर रहा।

4.अल्मोड़ा ने बागेश्वर को 2-1 से हराया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.