Friday Jun 5, 2026

चंपावत नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष प्रेमा पांडेय और सभासदों ने किया स्वागत

वरिष्ठ सभासद रोहित बिष्ट को कल कुमाऊं मंडल विकास निगम का गैर सरकारी निदेशक बनाया गया

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत नगर पालिका के वरिष्ठ सभासद रोहित बिष्ट केएमवीएन (कुमाऊं मंडल विकास निगम) में गैर सरकारी निदेशक बनाए गए हैं। आज 5 जून को नगर पालिका परिवार ने उनका स्वागत किया। चंपावत पालिका में हुए कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने नवागत निदेशक रोहित बिष्ट का शॉल ओढ़ाकर पुष्प गुच्छ भेंट किया। पालिकाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि रोहित अपने अनुभव, कार्यकुशलता और जनसेवा से केएमवीएन के माध्यम से क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

निदेशक रोहित बिष्ट का सम्मान समारोह।

वक्ताओं ने कहा कि केमएवीएन का निदेशक बनाया जाना सिर्फ युवा सभासद रोहित बिष्ट के लिए ही उपलब्धि नहीं है, बल्कि नगर पालिका परिवार का भी सम्मान है। इस मौके पर केक भी काटा गया। इस मौके पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, मणिप्रभा तिवारी, गीता अधिकारी, दिनेश बरदोला, गौरव कलौनी, नंदन तड़ागी, सिटी मिशन मैनेजर महेश चौहान आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.