अभियान के तहत पहले चरण में 11 राज्यों के 55 जिले शामिल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 8 अक्टूबर को दिल्ली में किया शुभारंभ
चंपावत जिला अस्पताल में टीबी मुक्त भारत बनाने की शपथ ली गई
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले में जोश टीम एवं टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत हुए कार्यक्रम में लोगों ने टीबी मुक्त भारत बनाने की शपथ ली। चंपावत के जिला अस्प्ताल में दर्जा मंत्री श्यामनारायण पांडेय, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, युवा कल्याण अधिकारी शैलेश भट्ट, एनसीसी के कर्नल एनएन सिंह, सभासद प्रेमा चिल्कोटी एवं नंदन तड़ागी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
JOSH (Joint Squad For Health) प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शुरू किया गया युवा नेतृत्व वाला सामुदायिक पहल कार्यक्रम है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने जोश टीम अभियान का 8 अक्टूबर को शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत पहले चरण में 11 राज्यों के 55 जिले शामिल हैं। इनमें चंपावत जिला भी शामिल है।



इस अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों और जन-जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। जोश के माध्यम से युवाओं एवं स्वयंसेवकों को टीबी के लक्षणों, समय पर जांच एवं इलाज तथा निक्षय पोषण योजना के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय किया जाएगा। एनसीसी कैडेट्स एवं माई भारत के स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता के माध्यम से अभियान को समुदाय के स्तर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
फार्मेसी अधिकारी सतीश चंद्र पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. गुरुशरण कौर, ACMO डॉ. इंद्रजीत पांडेय, CMS डॉ. एचएस हयांकी, डॉ. मंजीत सिंह, आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. गिरेंद्र चौहान, डॉ. तनुजा, फार्मासिस्ट अधिकारी सतीश पांडेय, प्रियंका पंत, अशोक जोशी, राम नारायण खर्कवाल, राजू डसीला, गोविंद चौहान, गौरव पांडेय, प्रेम बल्लभ भट्ट, जगदीश जोशी, जितेंद्र पांडेय सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.