Sunday Apr 19, 2026

 

चंपावत राजकीय पॉलीटेक्रिक के सोमेंद्र सिंह बोहरा के कान के नीचे लगा था भाला

चंपावत गोरलचौड़ मैदान में खेल अभ्यास के दौरान हुई दुर्घटना

मछियाड़ क्षेत्र का सोमेंद्र चंपावत के जूप में रहकर पॉलीटेक्रिक में पढ़ता था

परिवार में कोहराम, मां दीपा बोहरा कई बार अचेत

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के गोरलचौड़ खेल मैदान में भाला लगने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक छात्र चंपावत के राजकीय पॉलीटेक्रिक के चौथे सेमेस्टर का छात्र था। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। इस वक्त पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना की जानकारी

लगने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सदमे में गई मां दीपा बोहरा भी अचेत हो गई। वहीं पॉलीटेक्रिक की खेलकूद प्रतियोगिता को भी स्थगित कर दिया है।

सोमेंद्र सिंह बोहरा। (फाइल फोटो)
अस्पताल में भर्ती मां।

जानकारी के मुताबिक चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में आज 18 अप्रैल को राजकीय पॉलीटेक्रिक के खेलकूद होने थे। सुबह करीब साढ़े 8 बजे मैदान में कई लड़के अभ्यास कर रहे थे। कुछ बच्चे फुटबॉल तो कुछ भाला फेंकने (javelin throw) का अभ्यास कर रहे थे। इसी बीच भाला एकाएक सोमेंद्र सिंह बोहरा (19) के लग गया। उन्हें आननफानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। मछियाड़ गांव निवासी सोमेंद्र

सिंह बोहरा चंपावत राजकीय पॉलीटेक्रिक के चौथे सेमेस्टर के छात्र थे और यहां जूप में मां के साथ रहते थे। उनके पिता भोपाल सिंह बोहरा गुजरात में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। परिवार में सोमेंद्र के अलावा 3 बहनें हैं। इकलौते बेटे की मौत से मां सदमे में हैं। कई बार अचेत मां दीपा बोहरा का इलाज किया गया। वहीं परिवार और क्षेत्र के लोग इस वाकये से गमजदा हैं।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद सोमेंद्र सिंह बोहरा की मौत हो गई थी। उनके कान के नीचे चोट लगी थी। चोट हल्की थी, लेकिन भाला लगने की वजह से आंतरिक चोट लगी हो सकती है। घटना की जानकारी के बाद डीएम मनीष कुमार, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, पुलिस के अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय सहित तमाम लोग अस्पताल पहुंचे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.