Sunday Aug 16, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर दूध पोखरा में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

देवभूमि टुडे

चंपावत। सरस्वती शिशु मंदिर दूध पोखरा चंपावत में हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। झंडारोहण के बाद मां सरस्वती के सम्मुख मुख्य अतिथि उद्यमी प्रदीप शर्मा, विशिष्ट अतिथि जीवन चंद्र कलखुड़िया एवं हर्षित राय के दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में देश भक्ति गीत कुमाऊंनी, गढ़वाली गीत एवं ऐतिहासिक नाटक आदि का मंचन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम।

इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रेखा बोहरा, विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी, संरक्षक गणेश गिरी, व्यवस्थापक रमेश गिरी, कोषाध्यक्ष मोहन चंद्र जोशी, मातृ भारती के प्रमुख संयोजिका त्रिलोकी, बिशना देवी, ग्राम प्रधान कैलाश गिरी, क्षेत्र पंचायत नरेश गिरी, विष्णु दत्त जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, श्याम राम, लक्ष्मण राम,  बबीता जोशी, कमला जोशी,  अंकिता, सीमा भट्ट आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शालिनी जोशी ने किया। प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र जोशी ने सभी अभिभावकों का आभार जताया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.