Thursday Mar 5, 2026

चंपावत जिले में उल्लास से  मनाया गया रंगों का पर्व

DM मनीष कुमार ने पर्यावरण मित्रों और श्रमिकों को अपने आवास में भोज कराया

जिले के विभिन्न स्थानों में हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए पुलिस का पुख्ता बंदोबस्त था

देवभूमि टुडे

चंपावत। रंगों का पर्व होली चंपावत जिले में उल्लास से मनाई गई। रंग और अबीर-गुलाल लगाकर पर्व मनाया। त्योहार के दौरान हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों में पुलिस का पुख्ता बंदोबस्त किया गया था।

DM मनीष कुमार ने पर्यावरण मित्रों और टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के खतरनाक बिंदु स्वांला में काम करने वाले मजदूरों को सपरिवार अपने आवास में भोजन कराया।  

मजदूरों को उपहार देते DM मनीष कुमार।

लोहाघाट के छमनियांचौड़ स्थित ITBP की 36वीं वाहिनी में होली मिलन कार्यक्रम हुआ। जहां बिशुंग के होल्यारों ने वाहिनी परिसर में हिमवीरों के साथ होली खेली। वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार ने सभी होल्यारों और हिमवीरों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट, पाटी, टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में होली पूरे उल्लास से मनाई गई।

पुलिस की चौकसी।
लोहाघाट ITBP में होली में कमांडेंट संजय कुमार और झूमते होल्यार।
चंपावत में होली के उल्लास में झूमते युवा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.