Wednesday Nov 4, 2026

14.24 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होगा निर्माण

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर में कम्युनिटी सेंटर एवं मीडिया सेंटर का भूमि पूजन हुआ। डाकघर के पास चिकित्सकों के पुराने आवास वाली जगह पर 14 करोड़ 24 लाख 52 हजार रुपये से बनने वाली इस बहुमंजिली भवन का आज 4 नवंबर को भूमि पूजन हुआ। मुख्य अतिथि दर्जा मंत्री हेमा जोशी, मनोज कालाकोटी व किरन देवी और लोनिवि के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल, एई लक्ष्मण सिंह सामंत और मीडिया कर्मियों ने पूजा-अर्चना की।

इस बहुमंजिले भवन का निर्मण डेढ़ साल में पूरा होगा। शहरी विकास विभाग एवं सूचना विभाग की इस संयुक्त इमारत का का काम पूरा होने का लाभ आम लोगों से लेकर सूचना विभाग व मीडिया कर्मियों को भी मिलेगा।

2 घोषणाएं पूरी करेगी यह बहुमंजिला इमारत:

आज जिस भवन का भूमि पूजन हुआ, उससे मुख्यमंत्री की एक नहीं, दो घोषणाएं पूरी हुईं। 13 सितंबर 2022 को टनकपुर में मीडिया सेंटर एवं गेस्ट हाउस की भूमि एवं भवन उपलब्ध कराने की घोषणा हुई थी। जबकि बाद में 15 जनवरी 2023 को टनकपुर में कम्युनिटी हॉल का निर्माण कराए जाने की घोषणा की गई थी। सूचना विभाग और शहरी विकास विभाग से संबंधित दोनों घोषणाओं के लिए संयुक्त डीपीआर बनाई गई थी। साथ ही एक ही बहुमंजिले भवन से दोनों घोषणाएं पूरी हो जाएंगी।

भवन में ये होगा निर्माण:

1.बेसमेंट:20 कार एवं 20 बाइक पार्किंग स्थल।

2.पहली मंजिल: 2 कम्युनिटी हॉल (बारातघर)।

3.दूसरी मंजिल: मीडिया सेंटर, सभागार एवं जिला सूचना अधिकारी कार्यालय।

4.तीसरी मंजिल:1 गेस्ट रूम, 2 वीआईपी सूट एवं डायनिंग एरिया।

5.चौथी मंजिल:1 गेस्ट रूम व 2 वीआईपी सूट।

मौजूद थे ये लोग:

हरीश रावत के संचालन में हुए कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार व रेखा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, कमलेश भट्ट, अपर जिला सूचनाधिकारी आशा गोस्वामी, सीमांत पत्रकार संगठन के अध्यक्ष बाबू लाल यादव, महामंत्री दिनेश खर्कवाल, वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक फुलेरा, उपाध्यक्ष भुवन पाटनी, रवींद्र धामी, दीपक धामी, प्रेम सिंह धामी, आबिद हुसैन, विनोद पाल, शुभम गौड़, अमित जोशी, चंपावत जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली, महामंत्री गिरीश सिंह बिष्ट आदि।

 






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.