Wednesday Sep 23, 2026

10 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन

जल्द मांग पूरी नहीं होने पर विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी

देवभूमि टुडे

चंपावत। 20 हजार रुपए मानदेय सहित 10 सूत्रीय मांगा को लेकर ग्राम प्रधानों का आंदोलन उग्र हो गया है। ग्राम प्रधानों ने सीडीओ कार्यालय का घेराव करते हुए नारेबाजी कर विरोध जताया। जल्द समाधान न होने पर प्रधानों ने आगामी विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।

प्रदर्शन करते प्रधान।

आज 22 सितंबर को ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने उत्तराखंड ग्राम प्रधान संगठन के बैनरतले न्यायालय परिसर के पास से सीडीओ कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन आक्रोश रैली निकालकर सीडीओ कार्यालय का घेराव किया। प्रधानों ने कहा कि वह लंबे समय से मांगों उठाई जा रही है, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ग्राम प्रधान 20 हजार रूपए मानदेय, वीबीजी राम जी योजना को ऑफलाइन करने, राज्य व केंद्र वित्त को जनसंख्या के आधार पर देने, विकास कार्यों के प्रस्तावों को खुली बैठक मे पास कराने, 29 विभागों को ग्राम पंचातय को हस्तांतरण करने, सांसद व विधायक की तर्ज पर ग्राम प्रधान निधि देने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। कहा कि सरकार इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करती है तो सभी प्रधान सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार रहेंगे। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रमिला ज्याला, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, प्रधान संगठन तनुजा थ्वाल, राधिका देवी, रेनुका, निर्मल नाथ, संजय जोशी, बालकृष्ण भट्ट, हरीश भट्ट, दीपक सिंह, नवीन राम, राजेंद्र कुमार, बचीराम भट्ट, नारायण सिंह फर्त्याल, जितेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, पंकज कुमार, पवन भट्ट आदि मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.