कार्योजित शिक्षकों एवं मिनिस्ट्रियल को मूल स्कूलों के लिए कार्यमुक्त करने का आदेश नहीं हो पा रहा लागू
चंपावत जिले में मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने लगाए आरोप
देवभूमि टुडे
चंपावत/पाटी। शिक्षा महानिदेशक के 19 जून के निर्देश भी पाटी में बेअसर रहे हैं। ये आरोप मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने लगाए हैं। उनका कहना है मुख्य शिक्षाधिकारी ने 25 जून को सभी कार्योजित शिक्षकों एवं मिनिस्ट्रियल को उनके मूल विद्यालय के लिए कार्यमुक्त करने के आदेश जारी भी किए थे। लेकिन इसके बावजूद कई जगह यह आदेश क्रियांवित नहीं हो सका। मिनिस्ट्रियल कर्मियों का आरोप है कि उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में सत्रांत लाभ में कार्योजित शिक्षक को अद्यतन कार्यमुक्त नहीं किया गया। संगठन ने फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज के अध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव जीवन चंद्र ओली एवं एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नगेन्द्र कुमार जोशी, सचिव हिमांशु मुरारी के नेतृत्व में DM से वार्त्ता की। बकौल एसोसिएशन DM मनीष कुमार ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
अधिकारियों का कोई जवाब नहीं:
मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के आरोपों को लेकर देवभूमि टुडे ने शिक्षाधिकारियों से उनका पक्ष जानना चाहा, लेकिन अधिकारियों का कोई जवाब नहीं मिला। मुख्य शिक्षाधिकारी एवं पाटी के खंड शिक्षाधिकारी ने न फोन रिसीव किया और नहीं वाट्सेप मैसेज का जवाब दिया।


गुरुजी और बाबूजी आमने-सामने
मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने पाटी में कार्य बहिष्कार किया
न्यायोचित कार्रवाई न होने पर बेमियादी कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी
DM से भी मिले
देवभूमि टुडे
चंपावत/पाटी। पाटी में शिक्षक और मिनिस्ट्रियल कर्मी आमने-सामने आ गए हैं। शिक्षक को कार्यालय में कार्योजित करने के विरोध में पाटी में शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रियल कार्मिकों का एक दिनी कार्य बहिष्कार किया। साथ ही मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर इंसाफ का आग्रह किया। फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज के अध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव जीवन चंद्र ओली एवं एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नगेन्द्र कुमार जोशी, सचिव हिमांशु मुरारी के नेतृत्व में कर्मियों ने DM के सम्मुख मामले को उठाया।
पाटी के खंड शिक्षा और उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तमाम मिनिस्ट्रियल कार्मियों ने 7 अक्टूबर को कार्य बहिष्कार किया। मिनिस्ट्रियल कर्मियों का आरोप है कि प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन से संबद्ध कुछ शिक्षकों ने 21 सितंबर को नारेबाजी की और कार्यालय में निर्मित रसोईघर में ताला लगाकर महत्वपूर्ण सामग्री ले गए। इससे नाराज कार्मिकों ने विभागीय अधिकारियों को पत्र भेज कार्रवाई की मांग की। लेकिन अब तक कोई कारवाई नहीं हुई है। कार्मिकों ने न्यायोचित कार्रवाई न होने पर बेमियादी कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। बहिष्कार करने वालों में हिमांशु मुरारी, प्रमोद टम्टा, बृजेश पांडेय, ललित मोहन भट्ट, सुमित कुमार, दीपक कुमार, प्रियांशु गहतोड़ी, मोहित जोशी, सूरज शर्मा आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.