दंत चिकित्सक लोकेश जोशी ने लोहाघाट उप जिला अस्पताल पहुंचने से पूर्व दम तोड़ा
लोहाघाट के ठाड़ाढुंगा में मार्ग से बाड़ीगाड़ में 2 जून की रात गिरे थे डॉ. जोशी
मार्ग में रेलिंग थी न उजाला
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट के ठाड़ाढुंगा में मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से एक दंत चिकित्सक की मौत हो गई। चिकित्सक अपने घर को जा रहे थे। बीती रात हुए इस वाकये से परिवार में कोहराम मच गया। शव का पंचनामा कर पोस्टर्माटम की प्रक्रिया की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय में दंत चिकित्सक लोकेश जोशी (40) पुत्र स्वर्गीय सदानंद जोशी कल 2 जून की रात अपने घर लोहाघाट के ठाड़ाढुंगा जा रहे थे। घर के पास मार्ग में असंतुलित होकर वे करीब फीट गहरी बाड़ीगाड़ में लुढ़क गए। बताया गया कि मार्ग में न तो उजाला था और न रेलिंग। जानकारी मिलने पर परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से डॉ. लोकेश जोशी को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व उन्होंने दम तोड़ दिया।
मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी डॉ. लोकेश जोशी ढाड़ाढुंगा में किराए के मकान में अपनी पत्नी व इकलौती बेटी के साथ रहते थे। डॉ. लोकेश जोशी पूर्व में पीपीपी मोड में चले लोहाघाट अस्पताल में भी सेवाएं दे चुके हैं।
© 2026. All Rights Reserved.