टनकपुर के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष शुल्क रियायत योजना लागू की
ट्यूशन फीस में छात्रों को भी 10% की रियायत
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष शुल्क रियायत योजना लागू की गई है। कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर हरद्वारी लाल मंडोरिया के मुताबिक बीटेक प्रथम वर्ष, लेटरल एंट्री और बीसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को ट्यूशन फीस में 20% और छात्रों को 10% की छूट दी जाएगी।

बीटेक में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और रोबोटिक्स और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग शाखाओं में प्रवेश दिया जाना है। इसके अतिरिक्त बीसीए पाठ्यक्रम में भी प्रवेश दिया जाना है। यह रियायत बीटेक प्रथम वर्ष और लेटरल एंट्री दोनों प्रकार के प्रवेश पर लागू होगी। यह सुविधा केवल चयनित पाठ्यक्रमों बीटेक के विद्यार्थियों के लिए लागू है। इस रियायत का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित और आर्थिक सहयोग प्रदान करना है।
© 2026. All Rights Reserved.