PWD के अधिशासी अभियंता को पत्र भेज सिप्टी-सैंदर्क सड़क पर पीचिंग कार्य के बजाय ग्रामीणों ने हॉटमिक्स की मांग की
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के पास की सिप्टी-सैंदर्क सड़क पर पीचिंग कार्य पर ग्रामीणों ने ऐतराज जताया है। उन्होंने सड़क में पीचिंग करने के बजाय हॉटमिक्स किए जाने की मांग की है। साथ ही रोड के किनारे नाली की पुख्ता इंतजाम और रोड सुरक्षा का अनुरोध किया है। इस संबंध में ग्रामीण जन प्रतिनिधियों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में सिप्टी से सैंदर्क को जोड़ने वाली सड़क पर पीचिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य से सड़क के लंबे समय तक ठीक हाल में रहने की संभावना नहीं है। ग्रामीणों ने पीचिंग कार्य को तत्काल रूकवाते हुए उसके स्थान पर हॉटमिक्स किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान जानकी देवी, पनी राम, महेश भट्ट, शेखर पंगरिया, प्रवीण सिंह, पूरन सिंह, गोविंद सिंह, कैलाश सिंह, दिवान सिंह आदि शामिल हैं।


क्या कहते हैं अधिकारी:
11 किलोमीटर लंबी सिप्टी-सैंदर्कसड़क का शुरुआती 6 किमी हिस्स लोनिवि के स्वामित्व में है। शेष 5 किमी रोड PMGSY की है। सिप्टी-सैंदर्क सड़क MDR (Major District Road) है। जिसमें सामान्य रूप से हॉटमिक्स नहीं होता है। लोगों की मांग को देखते हुए हॉटमिक्स का आगणन भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने पर इस कार्य को कराया जाएगा। अलबत्ता रोड की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
हितेश कांडपाल,
अधिशासी अभियंता,
लोनिवि, चंपावत।

© 2026. All Rights Reserved.