Sunday Jun 7, 2026

टनकपुर के शिवालय चौक के पास अचेत अवस्था में मिला बुजुर्ग

मृतक की शिनाख्त नहीं

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर नगर के शिवालय चौक के पास समीप अचेत अवस्था में मिले एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

 

जानकारी के मुताबिक कल 18 मई की शाम एक व्यक्ति शिवालय चौक के पास बेहोश हाल में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने अचेत अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति को आपात चिकित्सा सेवा 108 के एंबुलेंस के जरिए टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन बुजुर्ग की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने शव काे शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रख दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र 60 वर्ष के आसपास लग रही है। उसके पास कोई पहचान पत्र और कागजात नहीं मिलने से शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा गया है। इस अवधि में शिनाख्त नहीं होने पर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.