Saturday Oct 24, 2026

डॉक्टर रखोलिया दंपती की बेटी ने NEET और JEE दोनों ही परीक्षा पहले प्रयास में क्रेक की

रखोलिया परिवार में आधा दर्जन से अधिक चिकित्सक

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर/हल्द्वानी। टनकपुर उप जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. ललित मोहन रखोलिया की बेटी लक्षित रखोलिया ने पहले ही प्रयास में NEET (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) में क्वालिफाई किया है। उन्हें अल्मोड़ा राजकीय मेडिकल कॉलेज में MBBS में प्रवेश मिला है।

वर्ष 2026 में 98% अंक के साथ इंटर पास करने वाली लक्षित रखोलिया की प्रतिभा का एक उदाहरण यह कि उन्होंने न केवल NEET क्वालिफाई किया है, बल्कि इसी साल JEE (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) भी क्रेक किया था। मेडिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्र की इन दोनों प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा में कड़ी प्रतिस्पर्धा होने से क्वालिफाई करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। 

लक्षित रखोलिया।

अलबत्ता उन्होंने अपने परिवार की तरह ही चिकित्सा पेशे को करियर बनाने का विकल्प चुना। लक्षिता का पूरा परिवार चिकित्सा सेवा से जुड़ा है। पिता ही नहीं, उनकी मां डॉ. रितु रखोलिया विख्यात बाल रोग विशेषज्ञ हैं और इस वक्त हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में बाल रोग विभाग की अध्यक्ष हैं। डॉ. ललित मोहन रखोलिया के भाई डॉ. तारा दत्त रखोलिया नामी नेत्र सर्जन हैं। साथ ही उनके परिवार में भी 3 और चिकित्सक हैं।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.