दो बार विधायक रहे हेमेश खर्कवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया
24 प्रदेश उपाध्यक्ष, 36 प्रदेश महासचिव और 107 प्रदेश सचिव बनाए गए
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई का विस्तार हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की टीम में 168 नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 6 अगस्त को नई कार्यकारिणी की सूची जारी की। नहीं प्रदेश कार्यकारिणी में चंपावत के दो बार विधायक रहे हेमेश खर्कवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके अलावा 23 अन्य नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 36 नेताओं को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। 107 नेताओं को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। गोदावरी थापली को उत्तराखंड कांग्रेस का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
© 2026. All Rights Reserved.