सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय कैंपस में 11 पदों के लिए 14 नामांकन हुए, किसी ने नाम वापस नहीं लिया
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष छात्रा एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए 2-2 प्रत्याशी
सचिव, संयुक्त सचिव सहित अन्य 6 पदों में निर्विरोध निर्वाचन तय
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत एसएसजे (सोबन सिंह जीना) विश्वविद्यालय कैंपस में आज 26 सितंबर को नामांकन पत्र भरे गए। अध्यक्ष सहित चारों पदों पर सीधा मुकाबला है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष छात्रा एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए 2-2 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे थे। इसके अलावा सचिव, संयुक्त सचिव सहित अन्य पदों में 1-1 नामांकन पत्र होने से निर्विरोध होना तय है। छात्रसंघ चुनाव अधिकारी डॉ. भवान सिंह के मुताबिक जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। बाद में वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की गई।
कैंपस के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 29 सितंबर को सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान, दोपहर 3 बजे से मतगणना और उसके बाद विजेताओं को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। चुनाव प्रक्रिया में प्रोक्टर डॉ. रविशंकर जोशी, डॉ. हनुमंत ओली, डॉ. गौरव माहेश्वरी, डॉ. कविता खत्री, डॉ. विनोद सार्की, डॉ. नूतन, डॉ. ज्योति पंत, डॉ. नेहा सामंत सहित अन्य सहायक प्रोफेसरों ने सहयोग किया।


ये हैं प्रत्याशी:
अध्यक्ष: भानु तड़गी एवं सागर मौनी।
उपाध्यक्ष: मोहित कुमार व निकेश भट्ट।
उपाध्यक्ष छात्रा: हर्षिता भट्ट एवं रिद्धि सुदन।
सचिव: ललित मोहन जोशी।
संयुक्त सचिव: शिवानी गिरी।
कोषाध्यक्ष: आंकित गोस्वामी और प्रीति।
सांस्कृतिक सचिव: सुनीता भट्ट।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: देवेंद्र सिंह नेगी।
संकाय प्रतिनिधि:
कला संकाय: कविता थ्वाल।
विज्ञान संकाय: कोई नामांकन नहीं।
वाणिज्य संकाय: अमित कुमार।


© 2026. All Rights Reserved.