Sunday Apr 12, 2026

मड़चमार मोटर मार्ग पर बुधवार को हुई थी सड़क दुर्घटना

कार दुर्घटना में घायल युवक शिवराम की उपचार के दौरान हुई मौत

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। गुमदेश क्षेत्र के मड़चमार मोटर मार्ग पर बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में जख्मी दो युवकों में से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

8 अप्रैल को मड़चमार से लोहाघाट आ रही कार (यूके 03/ टीए 0701) झड़पतिया के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से उतर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में शिवराम (35 वर्ष) पुत्र कल्याण राम के सिर और हाथों में गंभीर चोटें आईं थी। उन्हें स्थानीय उप जिला अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया था, जहां गुरुवार शाम को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शिव राम। (फाइल फोटो)

मृतक शिवराम परिवार का मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। वे वाहन चालक का काम करते थे और अपने परिवार का भरण-पोषण संभाल रहे थे। उनके पीछे 16 वर्षीय बड़ी बेटी और 14 वर्षीय बेटा और पत्नी सहित आश्रित परिवार सदस्य हैं। शिवराम तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। मृतक का अंतिम संस्कार आज शुक्रवार को स्थानीय श्मशान घाट में किया गया। जबकि हादसे में दूसरे घायल सुरेश राम (32) पुत्र हयात राम को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उनके परिवार ने जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। परिवार और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और उत्तराखंड सरकार से मृतक के आश्रित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर राम, ईश्वर राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्कर राम तथा भूपराम ने  पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.