चंपावत बार एसोसिएशन के चुनाव में 85 प्रतिशत से अधिक लोगों ने वोट डाला
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत बार एसोसिएशन के चुनाव में बारिश के बावजूद अधिवक्ताओं में गजब का उत्साह है। डेढ़ बजे तक 85 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है। अध्यक्ष, सचिव और उपाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राम सिंह बिष्ट निवर्तमान अध्यक्ष हैं। जबकि भास्कर मुरारी सचिव रह चुके हैं। जबकि उप सचिव पद पर मनीषा उप्रेती और कोषाध्यक्ष पद पर सुधीर चतुर्वेदी पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। चुनाव अधिकारी रमेश उप्रेती, सह कुंदन राणा और रोहित जोशी की देखरेख में न्यायालय परिसर में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। चंपावत बार एसोसिएशन के लिए मतदान की प्रक्रिया आज 26 सितंबर को पूर्वान्ह 10 बजे से शुरू हुई। बार एसोसिएशन में कुल 61 वोटर हैं। मतदान के बाद वोटों की गिनती होगी।





ये हैं प्रत्याशी:
अध्यक्ष: राम सिंह बिष्ट और भास्कर मुरारी।
सचिव:दीपक जोशी और गुणानंद थ्वाल।
उपाध्यक्ष: अशोक चौधरी और पवनज्योति मनराल।
उप ससिव:मनीषा उप्रेती।
कोषाध्यक्ष: सुधीर चतुर्वेदी।

© 2026. All Rights Reserved.