चंपावत बार एसोसिएशन के चुनाव
भास्कर मुरारी अध्यक्ष, गुणानंद थ्वाल सचिव और अशोक चौधरी उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए
देवभूमि टुडे
चंपावत। भास्कर मुरारी चंपावत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं गुणानंद थ्वाल सचिव निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा अशोक चौधरी उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं। आज 26 सितंबर को हुए चुनाव में बार एसोसिएशन के 61 वोटो में से 57 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया।
भास्कर मुरारी ने अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट को 33 वोटो से हराया। तीसरी प्रत्याशी पीएस पाटनी को सिर्फ 1 वोट मिला। इसके अलावा एक वोट नोटा को पड़ा। सचिव पद पर गुणानंद खाल ने दीपक जोशी को 23 वोट से शिकस्त दी। उपाध्यक्ष पद पर अशोक चौधरी ने पवन ज्योति मनराल को 9 वोटों से हराया। जबकि उप सचिव पद पर मनीषा उप्रेती और कोषाध्यक्ष पद पर सुधीर चतुर्वेदी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। चुनाव अधिकारी रमेश उप्रेती, सह कुंदन राणा और रोहित जोशी ने चुनाव नतीजों की घोषणा की।

किसे कितने वोट मिले:
अध्यक्ष: भास्कर मुरारी: 44, राम सिंह बिष्ट: 11, पीएस पाटनी: 1, NOTA:1

सचिव:गुणानंद थ्वाल:40, और दीपक जोशी: 17

उपाध्यक्ष: अशोक चौधरी: 33 और पवनज्योति मनराल:24।

उप सचिव:मनीषा उप्रेती।

कोषाध्यक्ष: सुधीर चतुर्वेदी।

© 2026. All Rights Reserved.