पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के चचेरे भाई थे अंबादत्त खर्कवाल
हत्या का आरोपी सुभाष खर्कवाल पुलिस गिरफ्त में, आज अदालत में पेश किया जाएगा
चंपावत जिले के सनिया गांव की वारदात
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत से करीब 15 किलोमीटर दूर सनिया गांव में बड़ियाट से हमला कर मौत के घाट उतारे गए बुजुर्ग अंबादत्त खर्कवाल का कल 7 फावरी को देर शाम पोस्टमार्टम किया गया। अंबादत्त खर्कवाल पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के चचेरे भाई थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। आज 10 बजे स्थानीय शमशानघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं मृतक के छोटे बेटे संजय खर्कवाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपी को आज 8 फरवरी को अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा।
कल 7 फरवरी को सन्या निवासी अंबादत्त खर्कवाल (80) पुत्र स्वर्गीय भैरव दत्त खर्कवाल को उनके घर के पास एक व्यक्ति ने धारदार हथियार बड़ियार से हमला कर मार डाला था। बताया गया कि हत्या का आरोपी सुभाष खर्कवाल सनकी मिजाज का व्यक्ति है। कल ही स्थानीय लोगों ने सुभाष खर्कवाल को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया था।
चंपावत के कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि आरोपी सुभाष खर्कवाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुर्जुग अंबादत्त खर्कवाल घर में अकेले रहते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं, लेकिन बेटे काम के सिलसिले में दूर रहते हैं। अंबादत्त टनकपुर के पारिवारिक विवाह समारोह से कल शनिवार सुबह ही वापस अपने गांव पहुंचे थे और कुछ ही देर बाद यह खौफनाक घटना हो गई।
© 2026. All Rights Reserved.