सहकारी बैंक एवं निजी बैंकों को छोड़ चंपावत जिले के 58 शाखाओं में हुआ कामकाज
देवभूमि टुडे
चंपावत। कल 28 सितंबर से सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों की 3 दिनी हड़ताल शुरू होगी। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की 7 यूनियनों के साझा मंच UFBU (यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस) ने इस हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल के चलते आज रविवार को SBI की 12 शाखाओं सहित सभी राष्ट्रीयकृत एवं अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कामकाज हुआ। चंपावत जिले की कुल 77 बैंक शाखाओं में से 19 को छोड़ शेष बैंक शाखाओं में आज काम हुआ। मगर कल 28 सितंबर से इन बैंकों में अगले 3 दिन तक हड़ताल रहेगी। पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक की 10 शाखाओं के अलावा निजी बैंक हड़ताल में शामिल नहीं हैं।




ये हैं प्रमुख मांगें:
1.सप्ताह में 5 दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू हो। यानी प्रत्येक सप्ताह शनिवार का अवकाश हो। वर्तमान में महीने में दूसरे एवं चौथे शनिवार की छुट्टी रहती है।
2.PLI (Performanc Linked Incentive) में निचले स्तर के अधिकारियों को भी शामिल किया जाए।
© 2026. All Rights Reserved.