Tuesday Jul 21, 2026

स्याला के उप प्रधान जगदीश।

चंपावत जिले में महज 14 सीटों पर आई मतदान की नौबत, शेष 298 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित
लफड़ा ग्राम पंचायत में सूरज सिंह तड़ागी उप प्रधान
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले की सभी 312 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इनमें से सिर्फ 14 सीटों पर चुनाव हुए। जबकि शेष 298 पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन हुए। चंपावत क्षेत्र पंचायत में 113, पाटी में 84, लोहाघाट में 67 और बाराकोट में सबसे कम 48 ग्राम पंचायतों के उप प्रधानों का चुनाव हुआ। चुनाव की ये समूची प्रक्रिया हर ग्राम पंचायत में 15 जुलाई को हुई।



 

चंपावत क्षेत्र पंचायत की लफड़ा ग्राम पंचायत में सूरज सिंह तड़ागी निर्विरोध उप प्रधान चुने गए। वहीं स्याला श्यामालाताल में जगदीश को निर्वाचित हुए। इसी तरह अन्य सभी ग्राम पंचायतों में भी उप प्रधान के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।

 लफड़ा के उप प्रधान सूरज सिंह तड़ागी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.