Thursday Sep 3, 2026

चरण मंदिर के पास जबर्दस्त मलबा आने से 1 सितंबर से बंद थी सीमांत टनकपुर-जौलजीबी रोड

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। नेपाल सीमा से लगी निर्माणाधीन टीजे (टनकपुर-जौलजीबी) रोड आज 2 सितंबर की शाम खुल गई। टीज रोड में चरण मंदिर के पास भारी मलबा आने से यह रोड कल 1 सितंबर सुबह से बंद थी। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक इसी के साथ अब चंपावत जिले की सभी सड़कें आवागमन के लिए खुली हैं।

 

चरण मंदिर के पास भारी मलबा आने से 1 सितंबर की सुबह टनकपुर-जौलजीबी रोड का एक हिस्सा पूरी तरह मलबे से पट गया था। रोड बंद होने से कलढुंगा, चूका, सीम, खेत, रणकोची, तल्लादेश आदि गांवों का सड़क संपर्क मंगलवार से ठप था। लोनिवि ने भारी मशक्कत के बाद आज 2 सितंबर की शाम इस रोड को खोला। सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि 2 मशीनें लगाकर टनकपुर-जौलजीबी रोड से शाम करीब 6 बजे से मलबा हटा आवागमन को सुचारू कर दिया गया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.