टनकपुर कोतवाली में EO ने दी तहरीर
टनकपुर बोर्ड बैठक के दौरान सभासद पर हंगामा करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप
सभासद चर्चित शर्मा का आरोपों से इनकार
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के एक सभासद पर बोर्ड बैठक के दौरान हंगामा करने का आरोप लगा है। बवाल इस कदर हुआ कि पालिका के कर्मचारियों ने विरोध में तालाबंदी की और बाद में कुछ देर धरना दिया। वहीं पालिका ने कोतवाली में तहरीर भी दी है। अलबत्ता अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल ने बतया कि आज 2 नवंबर को नगर पालिका बोर्ड बैठक के दौरान वार्ड नंबर 7 के सभासद चर्चित शर्मा ने हंगामा काटा। पालिका सभाकक्ष के माइक, कुर्सी और पत्रावली फेंकी। साथ ही वरिष्ठ सहायक विनोद चंद्र बिष्ट से अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। इस बवाल के बाद अपरान्ह करीब 3 बजे बोर्ड बैठक भी स्थगित हो गई।
पालिका कर्मियों ने सभासद की अभद्रता के विरोध में तालाबंदी की एवं धरना दिया। कहा कि जब तक सभासद अपने बर्ताव के लिए खेद नहीं जताएंगे, तब तक कार्य बहिष्कार करेंगे। वहीं इस पूरे प्रकरण पर EO ऋषभ उनियाल ने कोतवाली में सभासद के खिलाफ तहरीर दी है। अलबत्ता अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

आरोप मिथ्या: सभासद चर्चित शर्मा
संभासद चर्चित शर्मा ने अधिशासी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा लगाए आरोपों को सिरे से नकारा है। कहा कि उन्होंने न कोई अभद्रता की है, और नहीं कोई तोड़फोड़। बोर्ड बैठक के दौरान एक प्रस्ताव पर वे अपनी बात कह रहे थे। इसी दौरान एक कर्मी द्वारा की गई टोकाटाकी से आहत हो उन्होंने कागज फेंके और बैठक का बहिष्कार कर बाहर आ गए थे।
© 2026. All Rights Reserved.