डिप्रेशन से पीड़ित बदायूं के युवक ने शारदा नहर में लगाई छलांग, स्थानीय नागरिकों ने बचाया
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। उत्तर प्रदेश के बदायूं के एक युवक ने टनकपुर शारदा बैराज नहर में छलांग लगा दी। वहां मौजूद मनिहारगोठ के युवकों ने उसे नहर से सुरक्षित बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय ग्रामीणों ने 112 नंबर पर कॉल कर युवक को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हेड कांस्टेबल कैलाश चौसाली ने बताया कि 21 वर्षीय क्षितिज शर्मा पुत्र सौरभ शर्मा, निवासी मोहल्ला सिविल लाइन चंद्रशील नगर, बदायूं ने आज 9 जून की सुबह नहर में छलांग लगा दी। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद युवक के परिजनों ने फोन पर घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजनों के अनुसार क्षितिज डिप्रेशन का शिकार है। वह दो दिन पूर्व बदायूं से टनकपुर पहुंच गया था। उप जिला अस्पताल के डॉ. ज्ञानेश्वर यादव ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है।
© 2026. All Rights Reserved.