Saturday Sep 19, 2026

चंपावत में युवाओं ने प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र मांगा

भूख हड़ताल में बैठे शिक्षाविद सोनम वांगचुक को जंतरमंतर से उठाने पर भी विरोध जताया

देवभूमि टुडे

चंपावत। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा। आज 20 जुलाई को लगातार तीसरे दिन चंपावत मोटर  स्टेशन में कुछ युवाओं और छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर विरोध जताया।

चंपावत में विरोध जताते युवा।

उन्होंने 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक को 18 जुलाई को जंतरमंतर से उठाए जाने का भी विरोध किया। बारिश के बावजूद युवाओं ने शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण विरोध किया। युवा संदीप भट्ट के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वाले युवाओं का कहना था कि पेपर लीक छात्रों के भविष्य को नुकसान पहुंचा रहा है। विरोध जताने वालों में मानसी जोशी, मेघा भारती, अनिल टम्टा, रवि बोहरा, पंकज मिश्रा, ललित मोहन भट्ट, गीता गहतोड़ी, लक्ष्मी कुमारी, निशा आदि शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.