Saturday Sep 19, 2026

टनकपुर में त्रिवेणी एक्सप्रेस के कोच में अचेत अवस्था में मिले युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। रेलवे स्टेशन टनकपुर में त्रिवेणी एक्सप्रेस के एसएलआर कोच में अचेत अवस्था में मिले अज्ञात युवक की मौत हो गई। अचेत अवस्था में पाए जाने पर रेलवे पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

रेलवे पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। 72 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने विभिन्न थानों में सूचना दे दी है। जीआरपी के अपर उप निरीक्षक रमेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि मृतक की उम्र 30 से 32 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। रेलवे पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए पूरे प्रयास कर रही है, साथ ही मौत के कारणों की भी जांच की जा रही है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.