टनकपुर मनिहारगोठ की घटना
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर मनिहारगोठ में एक युवक अपने घर में फंदे पर लटका मिला। मौत की वजह साफ नहीं है, लेकिन प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के मुताबिक टनकपुर के मनिहारगोठ निवासी अरबाज (18) पुत्र नेहा जुल्ला कल 2 सितंबर की रात अपने कमरे में था। कुछ देर बाद वह अपने कमरे में फंदे में लटका मिला। परिजन अरबाज को अस्पताल लाए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
© 2026. All Rights Reserved.