Sunday May 31, 2026

टनकपुर के बिचई गांव का मामला

31 साल के विवेक चंद की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर बिचई गांव का एक युवक अपने कमरे के भीतर पंखे से लटका मिला। जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में फंदे से निकाल कर उप जिला अस्पताल ले गए, जहां पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। इस वाकये परिवार में कोहराम मच गया।

 

पुलिस के मुताबिक कल 30 मई की शाम बिचई के विवेक चंद (31) पुत्र सुरेश चंद अपने कमरे में गए और कुंडा लगा दिया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया और उसे जोरजोर से आवाज दी, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं आने पर डरे सहमे परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। भीतर देखाने पर विवेक चंद पंखे से लटका हुआ था। परिजन तत्काल उप जिला अस्पताल ले गए, लेकिन युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। इमरजेंसी मेडिकल कॉलेज डॉ. मोहम्मद उमर ने विवेक चंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.