टनकपुर रेलवे स्टेशन की घटना
मृतक चंपावत के दुधौरी गांव का निवासी
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर रेलवे स्टेशन में एक कोच में सोमवार की रात एक युवक मृत अवस्था में मिला। रेलवे सफाई कर्मियों ने मृत युवक की जानकारी रेलवे पुलिस को दी।
मृत युवक की शिनाख्त 18 वर्षीय अजय बिष्ट पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट, निवासी दुधौरी अमोड़ी, चंपावत हाल निवासी वार्ड नंबर 11 विष्णुपुरी कालोनी टनकपुर के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस के जवानों ने शुव को टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। आज 9 जून को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता गोपाल सिंह बिष्ट के मुताबिक अजय नशे का आदी था और कई दिनों तक घर नहीं आता था।
© 2026. All Rights Reserved.