Tuesday Oct 20, 2026

स्मैक के साथ दबोचा गया लोहाघाट के चांदमारी का अजय सिंह कुंवर, मुकदमा दर्ज

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट थाना क्षेत्र मेंं एक युवक को 2.47 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की दो धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

लोहाघाट थाना पुलिस के मुताबिक 14 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान पुलिस ने लोहाघाट के तल्ली चांदमारी के एक युवक के पास से 2.47 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने आरोपी अजय सिंह कुंवर (27) के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21, 8/27 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा बाराकोट चौकी प्रभारी विपुल जोशी, उप निरीक्षक कुंदन सिंह बोरा, कांस्टेबल पवन भट्ट और हरजीत सिंह शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.