गागरी के आरोपी दीपक सिंह बोहरा को गिरफ्तार करने के साथ ही मुकदमा दर्ज
बरामद खाल 120 सेंटीमीटर लंबी
पुलिस, SOG और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
देवभूमि टुडे
चंपावत/ भिंगराड़ा।
वन्यजीव तस्करी के खिलाफ पुलिस, SOG और वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। 18 अप्रैल को हुई संयुक्त कार्रवाई में रीठा साहिब क्षेत्र से एक युवक को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया है।
भिंगराडा वन क्षेत्र अंतर्गत चौड़ामेहता लीसा डिपो के पास SOG, पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम की चेकिंग के दौरान रीठा साहिब क्षेत्र से एक युवक के पास से गुलदार की खाल बरामद की गई।
उप प्रभागीय वनाधिकारी नेहा चौधरी ने बताया कि आरोपी दीपक सिंह बोहरा (28) ग्राम गागरी, पोस्ट चैड़ामेहता रीठा साहिब, तहसील पाटी, चंपावत को गिरफ्तार करने के साथ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। भिंगराड़ा के वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया ने बताया कि बरामद खाल 120 सेंटीमीटर लंबी है। नियमानुसार खाल को मौके पर ही सील किया गया। आरोपी खाल को बेचने के लिए लोहाघाट ले जा रहा था।
© 2026. All Rights Reserved.