Saturday Feb 21, 2026

युवक कांग्रेस के ZRO  ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूप्पी व सामाजिक कार्यकर्ता युगल किशोर ने कांग्रेस की सदस्यता ली

देवभूमि टुडे

चंपावत। युवक कांग्रेस के ZRO (जॉनल रिटर्निंग ऑफिसर) रवि बहादुर आजाद ने कहा कि उत्तराखंड में युवक कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया अंतिम दौर में है। पूरी वोटर लिस्ट वेबसाइट में आ चुकी है। चंपावत जिले सहित प्रदेश में युवाओं ने बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस की ऑनलाइन सदस्यता ली है। मामूली खामियों या तकनीकी गड़बड़ी की वजह से लंबित है, तो वे इसे दुरस्त कर सकते हैं। युवक कांग्रेस की सदस्यता सुधार और जांच की प्रक्रिया 25 फरवरी तक होगी।

युवक कांग्रेस के ZRO रवि बहादुर आजाद व कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल।

 

वहीं चंपावत के एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह महर 'भूप्पी' और सामाजिक कार्यकर्ता युगल किशोर ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल ने पार्टी में शामिल हुए दोनों युवाओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। भूप्पी पूर्व में उक्रांद व भाजपा में रह चुके हैं। इस मौके पर जीवन बिष्ट, नानू बोहरा, विमल पांडेय, प्रमोद बड़ेला, दीपक रैंसवाल, अनिल, रोहन मेहरा आदि मौजूद थे।

कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद भूप्पी व युगल किशोर का स्वागत करते जिलाध्यक्ष फर्त्याल व अन्य।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.