Thursday Aug 27, 2026

मोहित मल्ली टिहरी के नर्सरी विकास अधिकारी बनाए गए

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली का चंपावत से स्थानांतरण हुआ है। उन्हें टिहरी के नर्सरी विकास अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। चंपावत के जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट बनाए गए हैं। वे देहरादून से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने नए कार्यक्षेत्रों में चार्ज ले लिया है।

नवागत DHO योगेश भट्ट।

 

 

 

नवागत जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट ने कहा कि बागवानी और उद्यानीकरण को विस्तार देने के साथ रोजगार से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी। चंपावत में कीवी और एप्पल मिशन योजना को सशक्त करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी बढ़ाने और स्वरोजगार से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। बागवानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.