Saturday Sep 12, 2026

ऋषिकेश में आरएसएस के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल, संस्कृतिकर्मी प्रो. डीआर पुरोहित, साहित्यकार गणेश खुगशाल ‘गणी’ एवं महंत रामकृष्ण महाराज ने किया सम्मानित

धरोहर संवाद कार्यक्रम में योग, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं हिमालयी संस्कृति के क्षेत्र में योगदान के लिए टनकपुर के योगाचार्य डॉ. नवदीप जोशी को मिला सम्मान

देवभूमि टुडे

चंपावत/ऋषिकेश/टनकपुर। ऋषिकेश स्थित स्वामीनारायण आश्रम में आयोजित दो दिवसीय धरोहर संवाद कार्यक्रम में योग, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं हिमालयी संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए योगाचार्य डॉ. नवदीप जोशी को “हिमालय नाद विभूषण” अवार्ड से सम्मानित किया गया। टनकपुर के नामी होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. देवीदत्त जोशी के योगाचार्य बेटे डॉ. नवदीप जोशी हिमालय दिवस के अवसर पर उन्हें यह सम्मान आरएसएस के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल, संस्कृतिकर्मी प्रो. डीआर पुरोहित, साहित्यकार गणेश खुगशाल ‘गणी’ एवं महंत रामकृष्ण महाराज ने दिया।

योगाचार्य डॉ. नवदीप जोशी को सम्मानित करते आरएसएस के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल एवं अन्य विभूतियां।

कार्यक्रम में बागेश्वर, बूढ़ाकेदार, अल्मोड़ा के कलाकारों ने लोक वाद्य एवं पारंपरिक लोक विधाओं की शानदार प्रस्तुति दी। डॉ. नवदीप जाेशी योग, नाद और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक दशक से अधिक समय से बेहतरीन काम कर रहे हैं। इससे पूर्व भी उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। कार्यक्रम में ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान, नोभम स्थानी जुयाल, दिनेश बम, डॉ. श्याम सिंह कार्की, राजेश भट्ट, वीरेंद्र बिष्ट, कमल जीना, एलपी जोशी, सुनीता पंवार, मधु असवाल आदि लोग मौजूद थे।

प्रशस्ति पत्र।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.