नवयोग सूर्योदय सेवा समिति के तत्वावधान में टनकपुर में योग के अलावा 'भूमि सुपोषण एवं योग: स्वस्थ धरती, स्वस्थ जीवन' विषय पर विशेष विचारगोष्ठी भी होगी
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। 21 जून के विश्व योग दिवस की तैयारियों को लेकर नवयोग सूर्योदय सेवा समिति के तत्वावधान एवं मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (आयुष मंत्रालय, भारत सरकार) के सहयोग से कल 11 अप्रैल को टनकपुर स्टेडियम में योग प्रोटोकाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। योग गुरु डॉ. नवदीप जोशी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य जन-जन तक योग को पहुंचाना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम कल सुबह 7:15 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में 1500 प्रतिभागियों शामिल होंगे। द्वितीय सत्र में भूमि सुपोषण एवं योग: स्वस्थ धरती, स्वस्थ जीवन, विषय पर विशेष विचारगोष्ठी एवं कार्यशाला होगी। योग गुरु नवदीप जोशी ने शनिवार को होने वाले इस कार्यक्रम में जिले के सभी नागरिकों से शामिल होने की अपील की है।
© 2026. All Rights Reserved.